ऋग्वेद में सबसे ज्यादा उल्लेख किस नदी का है= ऋग्वेद प्रश्नोत्तरी | Rigved• Question Answers

ऋग्वेद में सबसे ज्यादा उल्लेख किस नदी का है= ऋग्वेद प्रश्नोत्तरी | Rigved‌ Question Answers

स्वागत है, आपका आज की प्रश्नोत्तरी में,, आज का प्रश्न मुंब‌ई विश्वविद्यालय से पूर्व हिंदी प्रोफेसर कर्णिका श्रीवास्तव जी द्वारा पूछा गया। यदि आपका भी कोई प्रश्न हो तो नीचे कमेंट बाॅक्स में अवश्य रखें। प्रो. कर्णिका वास्तव जी का प्रश्न कुछ इस प्रकार है।

सर आपको कोटि-कोटि प्रणाम। मेरा नाम कणिका श्रीवास्तव है। मैं महाराष्ट्र से हूं एवं भूतपूर्व हिंदी विषय की प्रोफेसर के रूप में कार्य कर चुकी हूं। 

सर मुझे सनातन संस्कृति एवं वेद पुराण आदि में बहुत रुचि है। जब भी समय मिलता है तो मैं वेद ऋग्वेद पुराण आदि पढ़ने लग जाती हूँ। सर मैं कुछ दिन पहले ऋग्वेद पढ़ रही थी तो मुझे उसमें नदी सूक्त मिला, जिसमें कि बहुत सारी नदियों का उल्लेख किया गया है। 

मेरी एक जिज्ञासा हुई कि मैं वेदों में नदियों के विषय में विस्तार से जानना चाहती थी। सर मैं यह जानना चाहती हूं- ऋग्वेद में सबसे ज्यादा उल्लेख किस नदी का है तथा इसके अतिरिक्त वेदों में कितनी नदियों का उल्लेख पाया जाता है। 

कृपया कर इस विषय पर प्रकाश डालने की अनुकंपा कीजिए। सर आपको सादर प्रणाम। मैं आपकी इस SanskritExam. Com वेबसाइट पर काफी समय से जुड़ी हूं और मुझे बहुत खुशी होती है कि इस वेबसाइट पर संस्कृत सीखने के लिए ज्ञान का महासागर उपलब्ध है। 


उत्तर- सबसे पहले तो प्रोफेसर कर्णिका श्रीवास्तव जी का दिल की गहराइयों से स्वागत है। आपको भी मेरी ओर से सादर नमस्ते व अभिवंदन। आपका प्रश्न है कि ऋग्वेद में सबसे ज्यादा उल्लेख किस नदी का है? आइए, आपके इस प्रश्न को विस्तार पूर्वक समझते हैं।


ऋग्वेद में सबसे ज्यादा उल्लेख किस नदी का है

वेदों में नदियों, देवताओं एवं तरह तरह के विभिन्न रहस्यात्मक विषयों का वर्णन पाया जाता है। चारों वेदों में सबसे प्राचीन ऋग्वेद को माना जाता है। 

ऋग्वेद की बात करें तो ऋग्वेद में कुल 25 नदियों का वर्णन किया गया है और ऋग्वेद में सबसे ज्यादा उल्लेख सिंधु नदी का मिलता है। चारों वेदों में लगभग 31 नदियों का उल्लेख पाया जाता है। इनमें सबसे अधिक ऋग्वेद में ही नदियों का उल्लेख मिलता है। 

ऋग्वेद के नदी सूक्त में विभिन्न नदियों का वर्णन किया गया है जिनमें सबसे ज्यादा वर्णन सिंधु नदी का मिलता है। आइए वेदों में वर्णित नदियों के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए वेदों में उल्लिखित नदियों से संबंधित कुछ अन्य प्रश्न उत्तर भी पढ़ लीजिए। 


  • प्रश्न - ऋग्वेद में सिंधु नदी का उल्लेख कितनी बार हुआ है
  • उत्तर- ऋग्वेद में सिंधु नदी का वर्णन बहुत बार मिलता है जगह-जगह पर सिंधु नदी का उल्लेख पाया जाता है। सिंधु नदी के पश्चात सरस्वती नदी ऋग्वेद की सबसे महत्वपूर्ण एवं उत्तम नदी मानी जाती थी।  


  • प्रश्न - ऋग्वेद में गंगा का उल्लेख कितनी बार हुआ है
  • उत्तर- संपूर्ण ऋग्वेद में गंगा नदी का दो बार उल्लेख मिलता है। इसके अतिरिक्त यमुना का भी तीन बार नाम उल्लेख किया गया है।


  • प्रश्न - ऋग्वैदिक काल की सबसे महत्वपूर्ण नदी कौन सी थी?
  • उत्तर- ऋग्वेद काल की सबसे महत्वपूर्ण नदियों की यदि बात की जाए, तो इसमें सरस्वती नदी को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। यद्यपि सिंधु नदी का उल्लेख बहुत बार किया गया तथापि सरस्वती नदी को ऋग्वेद में नदीतमा अर्थात सभी नदियों में श्रेष्ठ भी कहा गया है। इससे प्रतीत होता है कि ऋग्वेद काल की सबसे महत्वपूर्ण नदी सरस्वती नदी थी।


  • प्रश्न - ऋग्वेद के किस सूक्त में 21 नदियों का उल्लेख है
  • उत्तर- ऋग्वेद के नदी सूक्त में कुल 21 नदियों का उल्लेख किया गया है। 

यह भी जानें- तमसो मा ज्योतिर्गमय किस उपनिषद से लिया गया है


प्रिय प्रो. कर्णिका श्रीवास्तव जी, आपके प्रश्न का सही उत्तर आपको दिया गया है। धन्यवाद। प्यारे मित्रों, यदि आपका भी कोई सवाल हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं। 

यह तुरंत ही वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह SanskritExam.Com वेबसाइट संस्कृत की मिलियन व्यूज पार करने वाली अद्भुत वेबसाइट है।

इन्हें भी देखें 👇👇Click



Post a Comment

1 Comments

  1. सांकृत ऋषि के सूत्र क्या किसी वेद में है????

    डॉ विपिन पाण्डेय
    कानपुर

    ReplyDelete

आपको यह लेख (पोस्ट) कैंसा लगा? हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएँ। SanskritExam. Com वेबसाइट शीघ्र ही आपके कमेंट का जवाब देगी। ❤

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here