महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है- रहस्य | महाशिवरात्रि का पर्व क्यों मनाया जाता है

महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है- रहस्य, महाशिवरात्रि का पर्व क्यों मनाया जाता है

क्या आपको पता है कि शिवरात्रि का त्यौहार क्यों मनाया जाता है। महाशिवरात्रि पर्व का वैज्ञानिक महत्व क्या है। शिवरात्रि कैसे मनानी चाहिए- तो आइये, जानते हैं। 

जी हां, यहाँ हम आपको शिवरात्रि व्रत से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं। शिवरात्रि व्रत कैसे रखा जाता है, महा शिवरात्रि व्रत क्यों मनाया जाता है। 

2023 में महा शिवरात्रि का पर्व कैसे मनाएं- इत्यादि शिवरात्रि व्रत से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी दी जा रही है। 

महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है/ महाशिवरात्रि का पर्व क्यों मनाया जाता है

शिवरात्रि व्रत के पीछे पुराणों में एवं धर्मशास्त्रों में विभिन्न प्रकार के कथानक मिलते हैं। शिव पुराण के अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव ने साकार रूप में जन्म लिया था। 

अर्थात् इसके पहले आदिदेव शंकर अपने निराकार रूप में रहते थे। कुछ पुराणों में शिवरात्रि के दिन शिव तथा शक्ति का मिलन होना भी बताया जाता है। 

आपको बता दें कि दुर्गासप्तशती नामक ग्रंथ में तीन विशेष रात्रियों का उल्लेख किया गया है। ये तीन रात्रि निम्न हैं

  • कालरात्रि
  • महारात्रि
  • मोहरात्रि

इन तीनों रात्रि में महारात्रि को ही शिवरात्रि के रूप में जाना जाता है। शिवरात्रि महाव्रत आदिकाल से मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व पूरे भारत में अत्यन्त हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाता है।

Click - सनातन धर्म, व्रत व मंत्रों से जुड़े रहस्य जानें।

Click- सम्पूर्ण पूजन विधि, सामग्री, मंत्र, आरती, स्तोत्र आदि

Click- ज्योतिष- कुण्डली, कालसर्प दोष, राशिफल 

Click- सैकडों व्रत कथा व पूजा विधि PDF डाउनलोड करें 

2023 में महाशिवरात्रि व्रत 

इस साल महाशिवरात्रि का व्रत फरवरी महीने की 18 तारीख को मनाया जा रहा है। १८ फरवरी को फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इसी दिन महा शिवरात्रि का व्रत है। 

महाशिवरात्रि व्रत पूजा विधि 

अलग अलग तरीके से लोग शिवरात्रि व्रत की पूजा करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन एक ओर जहाँ बड़े बड़े सिद्ध साधक भगवान शिव की गहन साधना करते हैं। 

वहीं दूसरी ओर सामाजिक लोग भी महाशिवरात्रि का व्रत पूरी तन्मयता से मनाते हैं। भगवान शिव आदि गुरु माने जाते हैं। महिलाओं को शिवरात्रि के दिन विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए। 

इन्हें भी देखें 👇👇


Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here