ॐ नमः शिवाय मंत्र के चमत्कार 🤔 | 𝐎𝐦 𝐍𝐚𝐦𝐚𝐡 𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐲𝐚 𝐌𝐚𝐧𝐭𝐫𝐚 𝐊𝐞 𝐂𝐡𝐚𝐦𝐚𝐭𝐤𝐚𝐫

क्या आप भी भगवान भोलेनाथ के भक्त हैं तो आपने भगवान भोलेनाथ महादेव का पंचाक्षरी मंत्र जरूर सुना होगा। ॐ नमः शिवाय- यह पंचाक्षरी मंत्र सभी मंत्रों में सर्वश्रेष्ठ मंत्र माना जाता है लेकिन क्या आप ॐ नमः शिवाय मंत्र के चमत्कार जानते हैं। 

जी हां, यहां हम आपको ॐ नमः शिवाय मंत्र के बहुत ही अद्भुत चमत्कारों के बारे में बता रहे हैं। इस ओम नमः शिवाय मंत्र में कितनी शक्ति है एवं इसके कितने अद्भुत चमत्कार होते हैं। 

ॐ नमः शिवाय मंत्र की महिमा एवं शक्ति तथा चमत्कार से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी यहां दी जा रही है। 

यदि आप ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हैं तो आपको ॐ नमः शिवाय मंत्र के चमत्कार जरूर पता होने चाहिए। 

यह चमत्कार आपको तब पता चलते हैं जब आप ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हैं। 

तो आइए यदि आप भी जानना चाहते हैं कि ॐ नमः शिवाय मंत्र के चमत्कार क्या हैं तो इस आर्टिकल में बताई जाने वाली बातों को ध्यान से पढ़ें। जय जय शिव शंकर। ओम नमः शिवाय। आइए जानते हैं- Om Namah Shivaya Mantra Ke Chamatka

Click - सनातन धर्म, व्रत व मंत्रों से जुड़े रहस्य जानें।

Click- सम्पूर्ण पूजन विधि, सामग्री, मंत्र, आरती, स्तोत्र आदि

Click- ज्योतिष- कुण्डली, कालसर्प दोष, राशिफल 

Click- सैकडों व्रत कथा व पूजा विधि PDF डाउनलोड करें


ॐ नमः शिवाय मंत्र के चमत्कार / Om Namah Shivaya Mantra Ke Chamatkar

सभी शास्त्रों में ॐ नमः शिवाय मंत्र के विषय में बहुत ही चमत्कारी बातें बताई गई हैं। यह मंत्र भगवान शंकर का अति प्रिय मंत्र है। इसको पंचाक्षरी मंत्र भी कहा जाता है। 

इस मंत्र की विशेषता यह है कि इसके प्रत्येक अक्षर में एक विशेष चमत्कार निहित है। 

इस ओम नमः शिवाय पंचाक्षर मंत्र से भगवान शंकर के पंचाक्षर स्तोत्र का भी निर्माण हुआ है जो कि नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांगरागाय महेश्वराय इत्यादि है। 

यदि कोई व्यक्ति ॐ नमः शिवाय मंत्र का रोजाना जाप करता है तो उसको निम्न चमत्कार देखने को मिलते हैं-

  • जो व्यक्ति श्रद्धा भक्ति से भगवान शंकर के ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करता है। उसको आध्यात्मिक उन्नति में चमत्कार देखने को मिलते हैं।
  • यह मंत्र भगवान शिव की प्राप्ति में किसी चमत्कार से कम नहीं है।
  • ओम नमः शिवाय मंत्र का विशेष चमत्कार यह है कि यह मंत्र भक्तों को सत्य, दया, करुणा, प्रेम व आनंद से भर देता है।
  • ओम नमः शिवाय यह पंचाक्षर मंत्र इस ब्रह्मांड के पांच तत्वों से जुड़ा हुआ है। इसका जाप करने से पंचतत्व सिद्ध होने लगते हैं। यह इसका एक अनोखा चमत्कार है।
  • इस मंत्र की सबसे चमत्कारी बात यह है कि इस मंत्र में सभी ब्रह्मा, विष्णु, महेश एवं समस्त ब्रह्मांड की शक्तियां समाई हुई हैं।
  • शिवपुराण संहिता में बताया गया है कि ओम नमः शिवाय मंत्र में चारों वेद, पुराण, उपनिषद एवं समस्त ब्रह्मांड की अखण्ड ज्ञानराशि जागृत रूप में स्थित है।
  • जो भी भक्त इस पंचाक्षर ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करता है। उसके अंदर एक दिव्य अलौकिक प्रकाश जगमगा आने लगता है। यह इसका अनुभवजन्य चमत्कार है।


इस आर्टिकल में ओम नमः शिवाय मंत्र के चमत्कार से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक देखें।


इन्हें भी देखें 👇👇


ॐ नमः शिवाय मंत्र की शक्ति एवं महिमा

ओम नमः शिवाय मंत्र कोई सामान्य मंत्र नहीं है। यह बोलने में जितना साधारण एवं सरल प्रतीत होता है। उतना ही चमत्कारी भी है। इस मंत्र के कर्ता स्वयं आदि योगी भगवान शिव हैं। 

उन्होंने समस्त जगत कल्याण के लिए इस पंचाक्षर मंत्र का ज्ञान दिया। इस मंत्र के एक-एक अक्षर में अनंत कोटि ब्रह्मांड की अनंत शक्तियां मौजूद हैं। 

इतना ही नहीं ब्रह्मा विष्णु एवं महेश्वर इस मंत्र में जागृत अवस्था में विद्यमान हैं। इस मंत्र का मूल आधार सदाशिव के रूप में स्थित है। 

समस्त जगत की अखिल कोटि ब्रह्मांड जननी प्रकृति रूपा भवानी- इस मंत्र का संचार करती हैं। यह मंत्र वास्तव में सभी मंत्रों का सार है एवं सभी मंत्रों का परम चमत्कार है।


प्रिय पाठकों, आज के इस आर्टिकल में हमने आपको ॐ नमः शिवाय मंत्र के चमत्कार फायदे, ओम नमः शिवाय मंत्र की महिमा, ओम नमः शिवाय मंत्र की शक्ति क्या है- Om Namah Shivaya Mantra Ke Chamatka 

इत्यादि ओम नमः शिवाय मंत्र के चमत्कार से जुड़ी बहुत ही महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। 

इसके अलावा ॐ नमः शिवाय मंत्र से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट के मेनू बार में जा सकते हैं। यदि आपका किसी भी प्रकार का सवाल हो तो आप नीचे कमेंट में पूछ सकते हैं।

इन्हें भी देखें 👇👇


Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here