UGC NET Sanskrit 2022 Mock Test- संस्कृत यू जी सी नेट : संस्कृत साहित्य प्रश्नोत्तरी

Hello दोस्तों, कैंसे हैं आप लोग! स्वागतमत्र भवतां सर्वेषाम्! मित्राणि! आप सभी का स्वागत है हमारी इस वेबसाइट में! आज हम आपके लिए- UGC NET Sanskrit के पुराने पेपर का Quiz लेकर उपस्थित हैं! मित्रों, आप सब लोग अधिक से अधिक प्रश्नों का सही उत्तर दें !

मित्रों, अन्त में आपने कितने प्रश्न सही किए, कमेंट करके जरूर बताएँ! नीचे कमेंट बाॅक्स है वंहा पर अपना कमेंट जरूर लिखें! तो आइये!

आज का विषय  ➡ UGC Net Old Paper Test



Quiz Application

आपको‌ प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 20 सेकण्ड के अन्दर देना है।

Time's Up
score:

Quiz Result

Total Questions:

Attempt:

Correct:

Wrong:

Percentage:

मित्रों, आपने कितने प्रश्न सही किये!? हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएँ! धन्यवाद!

Read Also (यह भी पढें!) संस्कृत परीक्षा 👉Click Here

______________________________


प्रश्नोत्तरी - (Question-Answers)



प्रश्न १- वायुपुराण में कितने महाद्वीप हैं?
उत्तर - चार ४

प्रश्न २- निरुक्त-श्लोकवार्तिक के लेखक हैं?
उत्तर - नीलकंठ ।

प्रश्न ३- "चतुर्भ्यः भूतेभ्यः जायते चैतन्यम्" यह किनका कथन है?
उत्तर - चार्वाक का।

प्रश्न ४- "अनुमानप्रमाणगम्यः ईश्वरः" यह किसका मत है?
उत्तर - न्याय का।

प्रश्न ५- वाक्सूक्त का देवता है?
उत्तर - आत्मा।

प्रश्न ६- "यन्मनसा न मनुते येनाहुर्मनो मतम्" किस उपनिषद् का है?
उत्तर - केनोपनिषद्।

प्रश्न ७- समानाक्षर कितने हैं?
उत्तर - ८ आठ।

प्रश्न ८- "उत्तपते-वितपते" इनका अर्थ है?
उत्तर - दीप्यते।

प्रश्न ९- सांख्यानुसार अन्तः करण कितने प्रकार है?
उत्तर - ३ तीन।

प्रश्न १०- सांख्यों की ख्याति है?
उत्तर - विवेकख्याति।

प्रश्न ११- देवताओं का दिन होता है?
उत्तर - उत्तरायण में ।

प्रश्न १२- मध्वाचार्य के मत में प्रमाण हैं?
उत्तर - ३ तीन।

प्रश्न १३- "नहि खलु सर्वः सर्वं जानाति" किसमें है?
उत्तर - मुद्राराक्षस में।

प्रश्न १४- "अहमस्ति सहमान उत्तरो नाम भूम्याम्" यह किस सूक्त में है?
उत्तर - पृथ्वी सूक्त में ।

प्रश्न १५- अर्थशास्त्र में "धर्मस्थीयम्" अधिकरण कौन सा है?
उत्तर - ३ तीसरा ।



___________________________________


अपने YOUTUBE परिवार से जुडिए! 💌💞

                  धन्यवादः Thanking





Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here