दुकान पूजन सामग्री लिस्ट PDF - यहाँ देखें | Dukan Puja Samagri List

SanskritExam.Com 0

दुकान पूजन सामग्री लिस्ट PDF | Dukan Puja Samagri List

क्या आप दुकान खोल रहे हैं, तो दुकान खोलने से पहले आपको दुकान की सही ढंग से पूजा जरूर करनी चाहिए। यदि आप चाहते हैं कि दुकान से आपको बहुत अच्छा फायदा हो, तो आपको दुकान की सही विधि से पूजा जरूर करनी चाहिए। 

यहाँ दुकान पूजन सामग्री लिस्ट के साथ-साथ नई दुकान की पूजा कैसे करें, दुकान उद्घाटन पूजा के लिए क्या सामग्री चाहिए, दुकान में मंदिर का मुँह किधर होना चाहिए अर्थात् दुकान में पूजा का सबसे अच्छा स्थान कौन-सा है एवं दुकान से अच्छा फायदा हो, इसके लिए हमें क्या करना चाहिए, इन सभी विषयों की जानकारी दी जा रही है। 

यदि आप दुकान खोल रहे हैं, तो यहाँ बताई गई दुकान की पूजा से संबंधित बातों को जरूर पढ़ें। आइए, सबसे पहले दुकान पूजन सामग्री लिस्ट जानते हैं।

इन्हें भी देखें 👇👇

दुकान पूजन सामग्री लिस्ट

अपने इष्ट देव की मूर्ति

दुकान पूजन सामग्री लिस्ट के अंतर्गत सबसे पहले आपको अपने इष्ट देव की फोटो या मूर्ति जरूर तैयार कर लेनी चाहिए।

गणेश व महालक्ष्मी तथा कुबेर की मूर्ति अथवा फोटो

इष्ट देव के साथ-साथ आप श्री महागणपति एवं माता लक्ष्मी और कुबेर की फोटो या मूर्ति भी दुकान के लिए खरीद लें। 

यदि आप मूर्ति नहीं लेना चाहते हैं, तो फोटो ले सकते हैं अथवा आप गणेश जी की मूर्ति ले सकते हैं और अन्य देवताओं की फोटो भी रख सकते हैं। यह आपकी इच्छा पर निर्भर है। 

कुबेर एवं महालक्ष्मी यंत्र

दुकान की पूजन सामग्री के अंतर्गत कुबेर एवं महालक्ष्मी यंत्र का विशेष महत्व है। आगे हम आपको बताएंगे कि दुकान की पूजा कैसे की जाती है, नई दुकान की पूजा कैसे करें। उसके लिए पहले आपको यह सभी सामग्री एकत्रित करनी है।

दुकान मुख्य पूजन सामग्री लिस्ट (Dukan Puja Samagri List)

दुकान खोलने से पहले सही ढंग से शास्त्रीय विधि से पूजा करवाना बहुत अच्छा माना जाता है। इसके लिए बेहतर है कि आप किसी अच्छे पंडित जी को बुलाकर उनसे पूजा करवाएँ, क्योंकि ऐसा करने से आपकी दुकान में खूब तरक्की होती है। 

स्वयं के पूजा करने के बजाय पंडित जी से पूजा करवाना श्रेष्ठ माना गया है। Shop Opening Puja Samagri

दुकान उद्घाटन करते वक्त पूजा में क्या-क्या सामग्री लगती है? दुकान पूजन सामग्री लिस्ट यहाँ नीचे दी गई है। Dukan Puja Samagri List

॥ श्री गणेशाय नमः ॥

दुकान पूजन सामग्री लिस्ट

Dukan Udghatan Puja Samagri List

क्र.सं. पूजन सामग्री
1एक तांबे का लोटा
2आम एवं पीपल के पत्ते
3एक लकड़ी की चौकी
4सफेद एवं पीला कपड़ा
5एक श्रीफल
6एक छोटा-सा लाल कपड़ा
7लौंग, सुपारी
8हल्दी की गांठ
9एक सिक्का
10पंचरत्न डिब्बी
11दुकान के द्वार के लिए आम, पीपल के पत्ते
12रोली तथा चंदन
13यज्ञोपवीत अर्थात् जनेऊ
14मौली, कलावा का धागा
15साबुत चावल (अक्षत)
16सरसों
17गंगाजल एवं पंचपात्र
18धूप, दीप व रुई
19घी अथवा तेल
20मिठाई एवं फल
21गणेश जी के लिए लड्डू
22आरती की थाली
23फूल एवं फूलमाला
24पंचामृत
25पान के पत्ते

एक तांबे का लोटा

ऊपर दी गई लिस्ट में बताई गई दुकान पूजन सामग्री प्रमुख सामग्री है। पहले दिन जब आप दुकान का उद्घाटन करते हैं, तो पूजन के लिए उपरोक्त बताई गई पूजन सामग्री चाहिए होती हैं। 

इन्हें भी देखें 👇👇

इसके अलावा, यदि आपकी दुकान में वही खाता की जरूरत होती है, तो उसे भी पूजन सामग्री के दौरान पंडित जी को दे दें। यानी उसकी भी पूजा होती है, तो वह भी पूजन सामग्री में रखनी है। 

🙏 🪔 🙏

श्रेष्ठ पण्डितों से पूजा करवाएँ

यदि आप हरिद्वार, बद्रीनाथ, उज्जैन, काशी के श्रेष्ठ पण्डितों से पूजा करवाना चाहते हैं अथवा Online / Offline किसी भी प्रकार की पूजा के लिए पण्डित जी से बात करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए नंबर पर WhatsApp मैसेज करें।

हरिद्वार • बद्रीनाथ • उज्जैन • काशी

पूजा एवं पण्डित जी से संपर्क के लिए:
WhatsApp: 7060112868

WhatsApp Now

Online एवं Offline पूजा हेतु संपर्क करें।

नई दुकान की पूजा कैसे करें?

अब सवाल यहाँ होता है कि नई दुकान की पूजा कैसे की जाती है? तो यदि आप दुकान खोल रहे हैं, तो पूजन सामग्री लाने से पहले पंडित जी को बोल सकते हैं। वह पूजा कर देंगे।

खुद पूजा करने से बेहतर है कि पहले दिन आप किसी पंडित जी से पूजा करवाएँ। इससे आपको दुकान में लाभ प्राप्त होगा और दुकान में जो भी वास्तु दोष या किसी भी प्रकार का कोई नकारात्मक प्रभाव हो, तो वह भी दूर हो जाता है। 

यहाँ दुकान उद्घाटन के समय दुकान से जुड़ी कुछ विशेष बातें बताई गई हैं। इन्हें जरूर पढ़ें।

दुकान में किधर मुँह करके बैठना चाहिए?

यह बहुत आवश्यक सवाल है कि दुकान में दुकानदार का मुँह किस दिशा में होना चाहिए। सामान्यतः पूर्व दिशा में मुख करने से दुकान में उन्नति होती है। किंतु यदि आपकी दुकान का मुख किसी अन्य दिशा में है, तो आप अपनी दुकान के हिसाब से पंडित जी से इस विषय में अच्छे से पूछ सकते हैं।

इन्हें भी देखें 👇👇

दुकान में मंदिर का मुँह किधर होना चाहिए?

यह भी एक बहुत जरूरी सवाल है कि दुकान में मंदिर का मुँह किस दिशा में होना चाहिए। इसके लिए भी पूर्व दिशा सबसे श्रेष्ठ मानी जाती है। दुकान में पूजा का सबसे अच्छा स्थान कौन-सा है? देशकाल स्थिति के अनुसार यह विचारणीय हो सकता है।

दुकान में ज्यादा ग्राहक लाने के लिए क्या टोटका है?

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि दुकान में ज्यादा ग्राहक लाने के लिए क्या उपाय करनी चाहिए, तो इसके लिए बद्रीनाथ के श्रेष्ठ ज्योतिषी एवं आचार्य जी से परामर्श ले सकते हैं। उनका संपर्क सूत्र यहाँ दिया गया है- WhatsApp: 7060112868

दुकान खोलने से पहले क्या बोलना चाहिए?

दुकान खोलने से पहले आपको अपने इष्ट देव का ध्यान करना चाहिए। उनका स्मरण जरूर करें। साथ ही गणेश और माता लक्ष्मी तथा कुबेर का स्मरण करना चाहिए और आप उनको प्रणाम भी कर सकते हैं और उनका जयकारा भी लगा सकते हैं। 

इन्हें भी देखें 👇👇

दुकान में पूजा करते समय कौन-सा मंत्र बोलना चाहिए?

दुकान में जब आप रोजाना पूजा करते हैं, तो आपको भगवान गणेश के मंत्रों का उच्चारण, माता लक्ष्मी के मंत्रों का उच्चारण एवं कुबेर के मंत्रों का उच्चारण तथा अपने इष्ट देव का नाम स्मरण कर लेना चाहिए। 

जैसे- ॐ गणपतये नमः, ॐ महालक्ष्म्यै नमः, ॐ कुबेराय नमः। इन मंत्रों का उच्चारण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त दुकान उद्घाटन पूजा विधि मंत्र के बारे में अधिक जानने के लिए आप इस वेबसाइट के पूजन विधि सेक्शन में जा सकते हैं।

दुकान पूजन सामग्री लिस्ट PDF | Dukan Puja Samagri List

इस आर्टिकल में दुकान पूजन सामग्री लिस्ट, नई दुकान की पूजा कैसे करें, दुकान उद्घाटन पूजा के लिए क्या सामग्री चाहिए, Dukan Opening Puja Samagri, दुकान पूजा से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान की गई। 

यदि आप दुकान पूजन सामग्री लिस्ट PDF डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इस वेबसाइट पर मेनू बार में जाकर PDF वाले विकल्प पर क्लिक करें।

  • Older

Post a Comment

0 Comments